BSAP-3 परिसर में महिला सिपाहियों का पासिंग आउट परेड का आयोजन, मगध प्रमंडल IG विकास वैभव ने लिया परेड की सलामी

गयाजी : बोधगया के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 (BSAP) के परिसर में 1084 महिलाओं का पासिंग और परेड आयोजन किया गया। जिसके बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। सभी को मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव ने शपथ भी दिलाया और पासिंग परेड का सलामी भी लिया। इस दौरान सभी प्रशिक्षण प्राप्त सिपाहियों के अभिभावक भी काफी संख्या में मौजूद थे। प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद महिला सिपाहियों ने अपने माता-पिता भाई और पति को अपनी आन-बान और शान का प्रतीक टोपी पहनाया और सैल्यूट भी किया।

प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा करने व कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की शपथ ली

बोधगया के BSAP बिसैप -3 परिसर में आयोजित दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में 1,084 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने बिहार पुलिस की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा करने व कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव ने कहा कि विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

Gaya Passing Out Parade 1 22Scope News

IG विकास वैभव ने कहा- वर्ष 2047 तक ऐसे बिहार का निर्माण करना है

आईजी विकास वैभव ने कहा कि वर्ष 2047 तक ऐसे बिहार का निर्माण करना है, जहां लोगों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए प्रदेश में भयमुक्त और विश्वासयुक्त माहौल बनाना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक निवेशक बिहार आएं और विकास को गति मिले।

Gaya Passing Out Parade 2 22Scope News

यदि हर पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करेगा तो विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा – IG

उन्होंने कहा कि यदि हर पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेगा तो विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। वहीं कटिहार जिले से मामा और भगिनी काफी भावुक दिखे। भगिनी बिहार पुलिस में प्रशिक्षण प्राप्त कर अभी बिहार पुलिस में दाखिल हो गई है। मामा और भगिनी दोनों ही भावुक हो गए। हमने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है। मेरे पापा किसान है और मां नर्स मेरी पढ़ाई आगे जारी रहेगी मुझे और ऊपर जाना है।

Gaya Passing Out Parade 3 22Scope News

Gaya Passing Out Parade 4 22Scope News

मामा ने कहा- मेरी भागिनी कही थी कि हम एक साल में नौकरी ले लेंगे वह कर दिखाई

वहीं मामा बताते हैं कि मेरी भागिनी कही थी कि हम एक साल में नौकरी ले लेंगे वह कर दिखाई। वहीं पटना बाढ़ के रहने वाली सुलेखा भी बिहार पुलिस में प्रशिक्षण प्राप्त कर सिपाही बनी है। वह इस सफलता से बेहद खुश है और वह दारोगा बनना चाहती हैं। उनके माता-पिता दोनों पढ़े-लिखी नहीं है बावजूद बेटी ने बड़ा नाम कमाया है।

Gaya Passing Out Parade 5 22Scope News

Gaya Passing Out Parade 6 22Scope News

यह भी पढ़े : 8 मार्च को होगा पासिंग आउट परेड, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जाबांज हुए सम्मानित

आशीष कुमार की रिपोर्ट

फरार हत्यारोपी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, लखौरा में घर की...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विभिन्न थाना...

अवैध बालू खनन पर ED का शिकंजा, बांका समेत 3 राज्यों...

बांका : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपए के कथित अवैध बालू खनन और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...

Sakchi Market Assault: साकची बाजार में आखिर किसने मचाया आतंक? फल...

Sakchi Market Assault: जमशेदपुर के साकची बाजार में फलों की दुकान के कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी...