Social Media पर हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 130 गिरफ्तार

पटना : राज्यभर में अपराधियों को दबोचने का व्यापक अभियान तेजी पुलिस ने चला रखा है। इसमें जो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं, उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के अलावा आगे की कार्रवाई तेजी से शुरू हो गई है। इस वर्ष 11 से 20 जुलाई तक चलाए गए विशेष कुर्की अभियान के तहत 2 हजार 125 कुर्की का निष्पादन किया गया है। ये बातें अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था एवं कमजोर वर्ग) के सुहिता अनुपम ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर फोटो डालने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर फोटो डालने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर सोशल मीडिया सेंटर एवं साइबर क्राइम एवं सुरक्षा इकाई (CCSU) की तरफ से 24 घंटे सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग की जा रही है। एडीजी ने बताया कि इस वर्ष एक मई से 14 जुलाई तक सोशल मीडिया पर हथियार लहराने से जुड़े मामले में 102 एफआईआर दर्ज की गई और 130 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 40 हथियार भी जब्त किए गए हैं। सर्वाधिक कांड दर्ज कर कार्रवाई करने वाले जिलों में पटना, नवगछिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी और मोतिहारी शामिल है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक या जातिय टीका-टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं व्यक्ति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या वायरल वीडियो से संबंधित 514 मामले चिन्हित करते हुए कार्रवाई के लिए भेजा गया है

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या वायरल वीडियो से संबंधित 514 मामले चिन्हित करते हुए कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इसमें 243 मामलों पर कार्रवाई की जा चुकी है, शेष पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि डायल-112 के तहत अब रिस्पांस टाइम 10 मिनट हो गया है। इससे अपराध नियंत्रण को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का अब चरित्र वेरिफिकेशन कर प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था ऑनलाइन हो गई है। इसके लिए सीसीटीएनएस से थानों के अलावा संबंधित वेबसाइट को जोड़ा गया है।

मानव तस्करी के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सवेरा-3.0

एडीजी अनुपम ने कहा कि मानव तस्करी के खिलाफ इस वर्ष एक से 14 जुलाई के बीच चलाए जा गए ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत 52 एफआईआर दर्ज की गई और 109 मानव तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस दौरान 82 महिलाओं और 75 पुरुष को बचाया जा चुका है। ऑपरेशन नया सवेरा के तहत सर्वाधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मामले में टॉप-3 जिलों में पटना(40), सहरसा (13) और किशनगंज (9) शामिल हैं। वहीं, सर्वाधिक पीड़ितों को बचाने (रेस्क्यू) करने के मामले में टॉप-3 जिलों में किशनगंज (23), सीतामढ़ी (17) और पटना/अरवल/मुजफ्फरपुर रेल (संयुक्त रूप से) (14) शामिल हैं।

विधि-व्यवस्था को प्राभावित करने वाले मामलों में इस वर्ष मई-जून में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है

उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था को प्राभावित करने वाले मामलों में इस वर्ष मई-जून में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इसमें सांप्रदायिक हिंसा के 63, पुलिस पर हमला के 462, भीड़ पर हिंसा के दो और हर्ष फायरिंग के छह समेत कुल 533 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि 51 हजार 189 साक्षियों को साक्ष्य के लिए उपस्थित हुए, जिसमें 49 हजार 191 साक्षियों को कोर्ट में गवाही कराई गई। ताकि मुकदमों का तेजी से निपटारा कराने के साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

आतंकी गतिविधि और नशा के खिलाफ की गई कार्रवाई

एडीजी ने कहा कि मई-जून महीने में भारत-नेपाल सीमा पर आतंकी गतिविधि को लेकर भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इसे लेकर सीमा पर अलर्ट भी जारी किया गया है। इस मामले को सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय भी देख रहा है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है। केंद्र सरकार ने 2027 तक देश को मादक पदार्थ से मुक्त करने की घोषणा कर रखी है। इसके मद्देनजर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस वर्ष मई-जून में 17 किलो 883 ग्राम हेरोइन, 26 हजार 135 किलो गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। इसे लेकर मेडिकल स्टोर समेत अन्य सप्लाई चेन की भी पूरी जांच की जा रही है।

युवाओं को दी जाएगी कानून की शिक्षा

एडीजी अनुपम ने कहा कि युवाओं को कानून की जानकारी देने के लिए ऑपरेशन विधि पालक युवक 21 जुलाई से शुरू किया जा रहा है, जो 10 अगस्त तक चलेगा। इसके अंतर्गत ट्रैफिकिंग, दहेज प्रताड़ना, पॉस्को, महिला अपराध, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, 1986 समेत ऐसे अन्य जरूरी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी टीम (अभया ब्रिगेड) का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन व 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...