अजब प्रेम की गजब कहानीः पति ने ग्रामीणों के सामने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

देवघरः अजब प्रेम की गजब कहानी –  झारखंड के देवघर जिले में एक गजब का किस्सा निकल कर सामने आ रहा है। यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। यह शादी पूरे गांववालों के सामने हुई। जानकारी के अनुसार देवघर के पुंरदहा निवासी शुभंकर रवानी की शादी 12 साल पहले मीना देवी से हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति को एक बेटा व एक बेटी हुई। शादी के बाद कुछ कई सालों तक दोनों का रिश्ता अच्छा-खासा चल रहा था पर कुछ महीनों से दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर कड़वाहट पैदा हो गई और फिर दोनों के बीच झगड़े शुरु हो गए।

इसी कारण से मीना देवी करो गांव निवासी सिकंदर कुमार यादव के संपर्क में आ गई। धीरे-धीरे दोनों में बातों का सिलसिला शुरु हो गया और फिर मीना देवी को सिकंदर से प्यार हो गया। इसी बीच दीवाली की रात को मीना देवी का अपने पति के साथ फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद रात में ही मीना घर से बाहर निकल गई और अपने प्रेमी के पास चली गई।

ये भी पढ़ें- 19 और 20 नवंबर को राजधानी रांची के ट्रैफिक रुट में हुआ बदलाव, बड़े वाहनो का प्रवेश वर्जित

अजब प्रेम की गजब कहानी – ग्रामीणों के सामने प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर
अजब प्रेम की गजब कहानी
अजब प्रेम की गजब कहानी

उसके अगले ही सुबह मीना अपने प्रेमी के साथ वापस अपने पति के घर आई और फिर दोनों ने पति शुभंकर से शादी करने की बात कहने लगे। इसके बाद शुभंकर गुस्से से आगबबूला हो गया। वह गुस्से में मीना देवी पर हाथ उठाने वाला था पर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। शुभंकर का कहना था कि वह इस बात से बिल्कुल अंजान था कि उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे ये गुल खिला रही है। काफी ड्रामा होने के बाद ग्रामीणों और परिजनो ने फैसला किया कि मीना की शादी उसके प्रेमी सिकंदर से करा दी जाएगी।

अजब प्रेम की गजब कहानी – बच्चों की परवरिश पति अकेला ही करेगा

उसके बाद सिकंदर ने ग्रामीणो और परिजनों के सामने ही मीना के मांग में सिंदूर डाल दिया। इसके बाद दोनों से कई कागजात पर दस्तखत भी कराया गया ताकि आने वाले समय में दोनों के बीच किसी भी प्रकार का विवाद होने पर उसकी आंच शुभंकर पर न आए। हालांकि इस शादी के बाद शुभंकर ने दोनों बच्चों का लालन-पालन खुद करने का निर्णय लिया। इस पर किसी को भी कोई आपत्ति नहीं हुई। शादी के बात मीना देवी अपने प्रेमी के साथ वहां से विदा हो गई।

ये भी देखें- झारखंड JAC बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तारीखों का किया एलान,जानिये कब होगी परीक्षा

 

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...