मुंगेर एसपी का बड़ा एक्शन, एक साथ 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को किया निलंबित

मुंगेर : ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुंगेर एसपी जेजे रेड्डी ने बड़ा एक्शन लिया है। एक साथ 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षको को निलंबित किया। छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अपने ड्यूटी वाले स्थान पर योगदान नहीं दिया था। सभी को राजगीर पुलिस अकादमी से मुंगेर भेजा गया था।

दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत् कुल 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को छठ पर्व 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्त किया गया। सभी पीएसआई इस माह के 16 तारिक को मुंगेर पहुंच पुलिस केन्द्र, मुंगेर में योगदान किए। योगदान करने वाले सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को छठ पूजा में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न थाना/ओपी में प्रतिनियुक्त किया गया। इन 39 पीएसआई में से 27 पीएसआई के द्वारा संबंधित थाना/ओपी में योगदान नहीं किया गया।

मुंगेर एसपी का बड़ा एक्शन – 

आपको बता दें कि जिसको लेकर मुंगेर एसपी के द्वारा छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण ड्यूटी में ससमय अपने कर्त्तव्य पर योगदान नहीं करने के आरोप में कुल 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया कि सभी को कारण पूछा नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही बताया कि सस्पेंड होने के बाद कई पीएसआई अपने तय स्थान पर जा योगदान दे रहे हैं।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...