पांच हजार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

रांची: राज्य में छठ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारी कर ली है. पुलिस मुख्यालय के स्तर से सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है.

वहीं दूसरी ओर पांच हजार अतिरिक्त पुलिस बल विभिन्न छठ घाटों सहित अन्य मार्ग और दूसरे संवेदनशील स्थानों पर तैनात करने के निर्देश दिये गये हैं. रांची पुलिस द्वारा दो हजार पुलिस बल की तैनाती जगन्नाथपुर, अरगोड़ा, धुर्वा, डोरंडा, तुपुदाना, पुंदाग, गोंदा, खेलगांव, मेसरा, बरियातू, सदर, चुटिया, लालपुर, कोतवाली, सुखदेवनगर, पंडरा, नामकुम, रातू, काके और ओरमांझी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले छठ घाट और तालाब में की गयी है.

रांची पुलिस द्वारा 15 थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील मार्ग की एक सूची तैयार की गयी है. यहां भी बाइक दस्ता में शामिल पुलिसकर्मी विशेष रूप से गश्त करेंगे.साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से कांके और धुवा डैम के अलावा बड़ा तालाब, चडरी तालाब, हटनिया और बटन तालाब में एनडीआरएफ की तैनाती की गयी है.

विभाग की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किये गये हैं. इस मौके पर सुरक्षा के लिए अग्निशमन की गाड़ियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस के साथ अश्रु गैस और बीडीडीएस टीम को भी तैनात किया गया है. सिटी एसपी
और ग्रामीण एसपी को विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी दी गयी है. चोरी रोकने के लिए 19 थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से निगरानी छठ पूजा के दौरान कई लोग अपने घर में ताला बंद कर गांव चले जाते हैं.

ऐसे लोगों के घरों में चोरी रोकने के लिए रांची पुलिस ने विशेष रूप से तैयारी की है. रांची पुलिस द्वारा राजधानी के 19 थाना क्षेत्र के वैसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पूर्व में छठ के दौरान चोरी की घटना हो चुकी है. ऐसे स्थानों पर बाइक दस्ता के अलावा अलग से पुलिस अफसर की तैनाती की गयी है. पुलिस अफसर हर घंटा अपने लोकेशन के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी देंगे.

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...