Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Durga Puja 2025 Security in Jharkhand: 10 हजार से अधिक अतिरिक्त जवान व अफसर तैनात

दुर्गा पूजा 2025 में झारखंड पुलिस 10 हजार से अधिक जवान और अफसर तैनात करेगी। रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर में विशेष सुरक्षा इंतजाम, पूजा पंडालों के पास स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त।


Durga Puja 2025 Security in Jharkhand रांची: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए झारखंड पुलिस ने बड़े स्तर पर सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के सभी जिलों में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त जवान और अफसरों की तैनाती की जा रही है। ये जवान पूजा पंडालों, चौक-चौराहों, क्यूआरटी टीम, ट्रैफिक ड्यूटी और अन्य आवश्यक कार्यों में लगाए जाएंगे।

इसमें करीब 6 हजार होमगार्ड के जवान शामिल हैं, जबकि बाकी बल RAP, पुलिस अकादमी, ट्रेनिंग सेंटर और अन्य वाहिनियों से लिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अतिरिक्त बल उपलब्ध करा दिया है। रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर में सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा जवान और अफसर तैनात होंगे। इनकी तैनाती 26 सितंबर से शुरू होगी।


 Key Highlights

  • दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त जवान और अफसर तैनात होंगे।

  • इनमें लगभग 6 हजार होमगार्ड जवान शामिल, बाकी RAP, पुलिस अकादमी व अन्य वाहिनियों से।

  • रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर में सबसे अधिक सुरक्षा बल की तैनाती होगी।

  • 26 सितंबर से सुरक्षा बल की तैनाती शुरू, क्यूआरटी और ट्रैफिक ड्यूटी भी शामिल।

  • पूजा पंडालों के आसपास 628 खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त, 161 नई लाइटें लगाई गईं।

  • शांति समिति बैठक में तय हुआ कि किसी भी तरह का माहौल बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।


Durga Puja 2025 Security in Jharkhand: राजधानी रांची में पूजा पंडालों के आसपास बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने 28 टीमों का गठन किया है। अब तक 628 खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक की जा चुकी हैं और 161 नई लाइटें लगाई गई हैं। ब्लैक स्पॉट्स को भी रोशन कर दिया गया है। किसी भी समस्या की शिकायत टोल-फ्री नंबर 1800-570-12351 पर की जा सकती है।

Durga Puja 2025 Security in Jharkhand: इधर, मंगलवार को कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा और अन्य त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएंगे। बैठक में एसडीओ उत्कर्ष सिटी, सिटी एसपी राकेश राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो समेत कई अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Highlights

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...