केके पाठक पहुंचे कैमूर, जांच के दौरान कुव्यवस्था पर लगाई क्लास, सुधार के दिए निर्देश

कैमूर : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अचानक शुक्रवार को कैमूर पहुंचे। साथ ही जिले के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा मोहनिया स्थित डाइट में भी निरीक्षण किया। डाइट में जांच के दौरान कुव्यवस्था पर प्राचार्य की जमकर क्लास लगाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव ने मोहनिया और कुदरा प्रखंड के कई विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। जिसमें मोहनिया के उत्क्रमित इंटरमीडिएट स्कूल मुथानी मध्य विद्यालय बरेली हाई स्कूल बरौली का भी निरीक्षण किया।

अपर मुख्य सचिव ने जांच के दौरान छात्रों की उपस्थिति लैब, क्लासरूम, शौचालय और साफ-सफाई का विशेष रूप से जायजा लिया। स्कूलों में छात्रों के नामांकन रद्द करने की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। कुदरा में जांच के दौरान दो हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभाग से जारी किए गए आदेश का पालन सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी सावन कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...