केके पाठक पहुंचे गोपालगंज, डायट कैंपस का किया निरीक्षण

गोपालगंज : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार की देर रात गोपालगंज पहुंचे।शहर के सर्किट हाउस में फ्रेस होने के बाद केके पाठक सीधे थावे डायट सेंटर पहुंचे। जहां प्रशिक्षण शिक्षकों से संवाद की उसके बाद डायट कैंपस का निरीक्षण किया। केके पाठक ने डायट का रंगरोगन कराने व स्वक्ष पानी को लेकर आरओ लगाने का निर्देश दिया। वहीं प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षकों के खाना का भी जांच किया। केके पाठक ने रसोइया से खाने का मेन्यू पूछा व खाने के स्टॉल का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान केके पाठक ने शिक्षकों से भी खाने की गुणवत्ता को लेकर बात की। डायट सेंटर के डीएलएड के फाइनल इयर के छात्रों ने उनसे फाइनल परीक्षा मई माह में कराने की अपील की। जिससे अगस्त में होने वाली नियुक्ति परीक्षा में शामिल हो सके। पाठक ने आश्वासन दिया कि उन सब को अगस्त में होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उससे पहले डीएलएड की परीक्षा ले ली जाएगी। उसके बाद केके पाठक देर रात अतिथि गृह में भोजन करने के बाद बेतिया के लिए रवाना हो गए।

सुशील श्रीवासत्व की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...

JSSC Excise Constable Paper Leak: 2400 पन्नों की Chargesheet दाखिल, 179...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 179 आरोपी नामजद, जांच में फर्जी...