कोनहवा से सिपाया तक जाने वाली सड़क की निर्माण कार्य शुरू

गोपालगंज : गोपालगंज में एनएच-27 कोनहवा से सिपाया तक जाने वाली सड़क की निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया। इस सड़क का शिलान्यास सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन, कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे और जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मुकेश पांडेय सहित कई जदयू के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच27 कोनहवा से सिपाया तक करीब 14 किलोमीटर तक सड़क का प्राकलन राशि करीब 21 करोड़ रुपए है। इस सड़क के निर्माण होने से आसपास की एक दर्जन से ज्यादा पंचायतें प्रभावित होगी। दरअसल, गोपालगंज के एनएच-27 स्थित कोनहवा बाजार से सिपाया तक 14 किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर थी। जिससे इस सड़क पर चलना लोगों के लिए कठिन हो गया था।

गोपालगंज के सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर वर्षों से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह सड़क लोगों के बीच मुख्य मुद्दा बना था। लोगों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं को लेकर यहां पर आंदोलन भी किया था। डॉ. आलोक कुमार सुमन ने बताया कि उनके लगातार प्रयास और कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे, तत्कालीन जिला परिषद के अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडे के द्वारा इस सड़क के निर्माण को लेकर उनके ऊपर लगातार दबाव बनाया गया।

उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर दो-दो बार टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी की गई थी। लेकिन कानूनी दांवपेच की वजह से इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से इसका विधिवत शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। यह सड़क अगले कुछ महीने में ही बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि इस सड़क की लंबाई करीब 14 किलोमीटर है। इसका निर्माण सेलकॉन कंपनी के द्वारा किया जाएगा।

इस सड़क के निर्माण से आसपास के एक दर्जन से ज्यादा पंचायतें प्रभावित होगी। इस सड़क के निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा और इसके साथ ही किसानों को भी फायदा होगा। बतादे कि सिपाया में इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज है। गोपालगंज के दियारा इलाके के लोगो को इस सड़क के जर्जर होने की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बहरहाल, इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने से आसपास के गांव में जहां खुशी की लहर है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...