पारंपरिक हरवे हथियार से लैस है सेकड़ो आदिवासी,पुलिस पँहुची ड्रॉन कैमरे से रख रहे निगरानी
बाघमारा: बरोरा थाना क्षेत्र बीसीसीएल बरोरा एरिया वन अंतर्गत मुराईडीह में संचालीत माइनोप आउटसोर्सिंग पर आदिवासी दम्पति रैयत मानो देवी मनसा टुडू ने सेकड़ो आदिवासियों के साथ कब्जा कर लिया है।
मुराईडीह में संचालीत माइनोप आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर पारंपरिक हरवे हथियार तीर धुनष, लाठी डंडा, कुल्हाड़ी के साथ रैयत दम्पति मानो देवी मनसा टुडू सेकड़ो आदिवासियों के साथ मुख्य गेट से कम्पनी परिसर में घुस गए।कम्पनी के आधा दर्जन सुरक्षा गार्ड को बाहर निकाल दिया।
पूरे कम्पनी परिसर को अपने कब्जा में लेकर अंदर ही बैठ गए है।
रैयत दम्पति के आउटसोर्सिंग कम्पनी परिसर में घुस जाने की खबर पाकर बरोरा पुलिस,सीआईएसएफ की टीम पँहुची।एतीयातन
हुआ अन्य थाना की पुलिस बल अतरिक्त पुलिस बल को बुला लिए है।ड्रॉन कैमरे से पुलिस कम्पनी परिसर की स्थिति का निगरानी और जायजा ले रहे है।
इससे पहले 22 नवम्बर को भी सेकडो आदिवासी आउटसोर्सिंग स्थल के मुख्य गेट के सामने पँहुच प्रदर्शन करते हुए बीसीसीएल प्रबंधन को चेतावनी दिया था कि अगर वार्ता नही किया तो आउटसोर्सिंग कम्पनी और श्रमिको के लिये बनाये गए आवास पर कब्जा कर लेंगे।
जिसके बाद आज माइनोप आउटसोर्सिंग परिसर को अपने कब्जे में लिया गया। रैयत दम्पति दरीदा मोजा के 220.81 डिसमिल जमीन पर अपना दावा पेश करते है।2015 से अपने जमीन के बदले बीसीसीएल से नियोजन मुवाबजा की माँग कर रहे है।इस दौरान कई आंदोलन किया गया।
वही रैयत मानो मनसा टुडू ने कहा कि 2015 से अपने हक अधिकार के लिये लड़ते आ रहे है।जमीन के बदले नियोजन मुवाबजा दे।लेकिन कोई वार्ता के लिये नही सामने आया।बीसीसीएल द्वारा वार्ता नही किये जाने पर यह कदम उठाया है।इससे पहले आंदोलन किये थे तो झूठा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।जब तक जमीन का मुवाबजा नियोजन नही दिया जाता कम्पनी को कब्जा से मुक्त नही करेंगे।

















