वार्ता में हंगामा: सांसद ढुलू महतो ने आउटसोर्सिंग कंपनी के डायरेक्टर को दी तमाचा मारने की धमकी, वीडियो वायरल!

धनबाद: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 अंतर्गत खरखरी स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को ग्रामीणों और विस्थापितों द्वारा प्रदर्शन की चेतावनी के बाद बुलाई गई वार्ता विवाद में बदल गई। सिनीडीह गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में सांसद ढुलू महतो, गोविंदपुर के जीएम, हिलटॉप आउटसोर्सिंग के डायरेक्टर कौशल पांडेय, डीएसपी पीके सिंह समेत ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक के दौरान सांसद ढुलू महतो ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन की उपस्थिति पर सवाल उठाया और तीखा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब जमीन बीसीसीएल को दी गई है तो वार्ता भी बीसीसीएल से ही होगी, न कि आउटसोर्सिंग से। इसी दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग डायरेक्टर कौशल पांडेय को बैठक से बाहर निकलने को कहा और गुस्से में आकर तमाचा मारने तक की धमकी दे डाली। डायरेक्टर कौशल पांडेय ने इसका विरोध करते हुए बैठक से बाहर निकल गए। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।

सांसद ने आरोप लगाया कि यह आउटसोर्सिंग कंपनी जहां भी काम करती है, वहां गुंडागर्दी और डर का माहौल बनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने कारू यादव जैसे अपराधी को काम में लगाया है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांसद ने बैठक में बीसीसीएल और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम शुरू करने से पहले जमीन की मापी होनी चाहिए। डीएसपी पीके सिंह ने ग्रामीणों से जमीन से संबंधित कागजात एरिया ऑफिस में जमा करने को कहा और एक सप्ताह के भीतर मापी कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...