बेखौफ अपराधियों ने होटल संचालक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज : गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने जहां होटल संचालक को गोली मार दी।वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल होटल संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच-27 की है।
घायल होटल संचालक का नाम राजेश यादव है। यह मांझा थाना क्षेत्र मधु सरेया गांव निवासी इंदर यादव के बेटा है।

बताया जाता है कि शनिवार की देर रात राजेश यादव गोपालगंज से बाइक पर सवार होकर अपने घर मधु सरेया गांव जा रहे थे। तभी नगर थाना के एनएच-27 पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वहीं सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच-27 की है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसका इलाज चल रहा है। इस मामले में एसआईटी टीम का गठन कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमरी कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img