Advertisment

औरंगाबाद में नक्सलियों ने जदयू नेता के नाम फेंका पर्चा, इलाके में मची सनसनी

औरंगाबाद : अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में केंद्रीय बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन से मांद में छिपे माओवादियों ने पोस्टरबाजी कर एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। नक्सलियों ने औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में सरब बिगहा गांव में युवा जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष के घर के पास उनके नाम से धमकी भरे पर्चे फेंके है। पर्चेबाजी के बाद इलाके में सनसनी फैल हो गई। इलाकें में लोग दहशतजदा हो गए है। इलाके में एक बार फिर से खौफ बनता सा लगने लगा है। हालांकि पर्चाबाजी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देव थाना की पुलिस ने पर्चे को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पीड़ित युवा जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ रूपेश चौधरी ने बताया कि वह बटाई पर खेती करते है। दो साल पहले बटाई पर खेती नही करने को लेकर मारपीट की गई थी।इसके बाद पांच दिन पहले भी मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई। वहीं सोमवार की सुबह धान नहीं काटे जाने को लेकर माओवादी पर्चेबाजी के माध्यम से उनके पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी गई है। यह पर्चा उनके घर के पास ट्रैक्टर पर फेंका हुआ मिला है। पर्चें में धान काटने को लेकर मनाही की गयी है। साथ ही ट्रैक्टर को फूंकने तथा घर को उड़ा देने की भी धमकी दी गई है।

उन्होंने कहा कि पर्चेबाजी के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है। देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खेती-बटाईदारी के विवाद का प्रतीत होता है। जदयू नेता का अपने गोतिया परिवार के साथ पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। पर्चेबाजी का मामला भी इसी विवाद से जुड़ा लगता है। संभवतः इसी विवाद में माओवादियों के नाम से पर्चाबाजी की गई है। मामले में अभी जदयू नेता की ओर से आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने पर इसके आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नक्सलियों द्वारा पर्चाबाजी किए जाने के एंगल से भी मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...