पटना सिटी : हिंदुओं का पवित्र महीना कार्तिक पूर्णिमा को लेकर आज सुबह से ही पटना सिटी के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। वहीं कंगन घाट, गाय घाट और भद्र घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम तैनात दिखी। वहीं स्नान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए गंगा की लहरों में एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद दिखी।
बता दें कि श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान् विष्णु की पूजा-अर्चना और ब्राह्मण दान कर धन-धान एवं पुत्र प्राप्ति की कामना की। लोगों की आस्था है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना लाभदायक माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से मनुष्य का पाप कटता है। हिंदू ग्रंथों के अनुसार कार्तिक के पूरे महीने भगवान का आगमन रहता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
उमेश चौबे की रिपोर्ट

















