माघी पूर्णिमा पर पटना के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पटना : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है और रोज लाखों की संख्या में लोग संगम में पवित्र स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में बुधवार यानी 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा का अमृत स्नान होना है। आज यानी महाकुंभ मे पांचवां अमृत स्नान हो रहा है। वहीं माघी पूर्णिमा को लेकर पटना के कई गंगा घाटों पर श्रद्धालु सुबह से ही गंगा स्नान कर रहे हैं। पटना के जनार्दन घाट पर भी अच्छी खासी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। महाकुंभ के नजरिए से देखें तो आज अमृत स्नान भी है। पटना पुलिस के जवान हर घाट पर मौजूद रहेंगे। इसके लिए पुलिस की तरफ से सारी व्यवस्था कर ली गई थी।

माघ मास की पूर्णिमा, सनातन परंपरा में वह दिन है, जिसे बेहद विशेष माना गया है। पद्म पुराण, स्कंद पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में जो महत्व पूरे माघ महीने का बताया गया है। इस दिन गंगा स्नान के साथ संगम स्नान का विशेष महत्व कहा गया है। ऐसे में लेकर राजधानी पटना के तमाम घाटों पर श्रद्धालु सुबह चार से ही गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा की आराधना कर रहे हैं।

ऐसे में देश के कोने-कोने से लाखों की तादाद में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। एक तरफ जहां लोग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों और सामान्य ट्रेनों में सवार होकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क मार्ग से भी प्राइवेट वाहनों के जरिए श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं। वहीं प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए पटना के स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर पटना के राजेंद्रनगर, पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशनों पर देर शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे को तीन स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में यात्री के चढ़ने के दौरान आरपीएफ ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

यह भी पढ़े : माघी पूर्णिमा पर पटना में ऐसी होगी Traffic व्यवस्था, कई सड़कों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...