गंगा दशहरा आज, पटना के गंगा घाटों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

पटना सिटी : पटना जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पटना के कई घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। अहले सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। पूरे घाट क्षेत्र में ‘हर-हर महादेव’ और ‘गंगा मैया की जय’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

पटना सिटी के तमाम घाटों पर आज गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ लगी हुई है

पटना सिटी के तमाम घाटों पर आज गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ लगी हुई है। काफी संख्या में महिलाएं, युवा व बुजुर्ग हर हर महादेव के नारे के साथ मां गंगा में डुबकी लगाई। सभी लोग परिवार के साथ हर हर गंगे व हर हर महादेव के नारे के साथ पूजा अर्चना किया। काफी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु तमाम घाटों पर पटना सिटी के पहुंचे हुए थे। वहीं प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद की सुविधा प्राप्त की गई थी।

Patna Ganga 1 1 22Scope News

घाटों पर पटना पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौजूद दिखे

पटना सिटी के एएसपी-1 राज किशोर सिंह, अनुमंडल अधिकारी सत्यम सहाय, पटना सिटी के मजिस्ट्रेट और पटना सिटी के थाना प्रभारी भी अपने-अपने स्तर से किसी तरह का कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हो इसके लिए मुस्तैद दिखते नजर आए। वहीं वैदिक रीति रिवाज के साथ पंडितों ने मंत्रों के साथ पूजा अर्चना किया। आज गंगा दशहरा के अवसर पर सभी को कथा विमोचन करके सुनाने का भी काम किया। घाटों पर किसी तरह का कोई घटना घटित नहीं हो घाटों के नीचे बैरीकटिंग भी की गई थी।

Patna Ganga 2 1 22Scope News

Patna Ganga 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार MLC चुनाव के लिए बजा बिगुल, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...