बिहार सरकार का नया कैलेंडर जारी, हिंदू की कई छुट्टियां रद्द

पटना : बिहार सरकार ने साल 2024 का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार की नीतीश सरकार ने देश को सेक्यूलरिज्म का नया मॉडल दे दिया है। बिहार सरकार के पैसे पर चलने वाले उर्दू स्कूलों में जुमा यानी शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश का दिन घोषित कर दिया गया है। बिहार में जो इलाके मुस्लिम बहुल हैं, वहां भी जुमे के दिन साप्ताहिक छुट्टी होगी। बिहार मुसलमानों के लिए जुमे को सरकारी साप्ताहिक अवकाश घोषित करने वाला संभवतः देश का पहला राज्य बन गया है।

बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने यह आदेश जारी किया है। सोमवार की शाम बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने साल 2024 के लिए सरकारी स्कूलों में छुट्टी की लिस्ट निकाली। शिक्षा विभाग ने 2024 में ईद और बकरीद की छुट्टी बढ़ा दी। ईद और बकरीद पर पहले दो दिनों की छुट्टी होती थी। 2024 में दोनों पर्वों पर स्कूल तीन-तीन दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा मुहर्रम पर दो दिन, शब-ए-बारात, चेहल्लुम और हजरत मोहम्मद साहब की जयंती पर एक-एक दिन की छुट्टी होगी। वहीं जन्माष्टमी, रामनवमी, महाशिवरात्रि, राखी, तीज और जीतिया जैसे कई पर्वों पर छुट्टी खत्म कर दी गई है। लेकिन इन सबसे भी खास है साप्ताहिक अवकाश का बदलना।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...