स्कूल में छुट्टियों का हिंदू विरोधी आदेश वापस ले बिहार सरकार

398
Advertisment

पटना : बिहार में शिक्षा विभाग के तरफ से जिस तरीके से फरमान जारी किया गया है। उसको लेकर बिहार की सियासत गरम हो गई है। बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से हिंदू के पर्व त्योहार में छुट्टियों में कटौती की गई। उसको लेकर भाजपा के द्वारा पटना के बीजेपी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाकर जवाब दिया गया।

Advertisment

बिहार भाजपा मुख्य प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अरविंद सिंह ने कहा कि स्कूलों में छुट्टियों का हिंदू विरोधी आदेश बिहार सरकार वापस ले। सरकार वोट की राजनीति के लिए षड्यंत्र रचना बंद करें। हिंदू पर्व त्यौहार में छुट्टी में कटौती की गई है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्यौहार में छुट्टी काट दी गई है। वहीं बकरीद और ईद की छुट्टी बढ़ा दी गई है। यह तुष्टीकरण राजनीतिक सरकार बंद करें।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement