Advertisment

जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी

औरंगाबाद : औरंगाबाद के मदनपुर में जमीन की दावेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए है जिसमें चार लोग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दक्षिणी उमगा के नावाडीह गांव की है। जख्मियों में प्रथम पक्ष से नावाडीह गांव निवासी जमुना भुइया (55 साल), उसकी पत्नी रमनी देवी (45 साल), दो बेटा श्रीनिवास (35 साल) और धंनजय कुमार (27 साल) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से नावाडीह निवासी अर्जुन भुइया (45 साल) एवं राजू भुइया (26 साल) शामिल है।

घटना के बाद सभी जख्मियों को आनन-फानन में इलाज हेतु मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों के द्वारा जमुना भुइया के सिर में आठ टाका, रमनी देवी के सिर में सात टाका, धंजय कुमार को चार टाका एवं श्रीनिवास को चौदह टाका देकर प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया है। प्रथम पक्ष इलाजरत धंजय कुमार ने बताया कि अपना खेत में गेंहू बोआई करने को लेकर पटवन कर रहे थे। तभी गांव अर्जुन भुइयां, अजय रिकियासन, राज कुमार, राकेश कुमार, मंटू कुमार और पिंटू कुमार सहित अन्य लोगों ने आया गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार एवं डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया।

उन्होंने कहा कि खेत पटवन करना छोड़ दो। यह हमारा जमीन है। यदि पटवन किया तो सभी को खत्म कर देंगे। जबकि दूसरे पक्ष से जख्मी अर्जुन भुइया ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर प्रथम पक्ष से चारो पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इधर, पीड़ित के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना के पुलिस को दे दी गई है। घटना की खबर मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस घटना की मामले में जुट गई है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...