सीएम हेमंत सोरेन आज शाम पहुचेंगे पलामू, कल आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

पलामूः आज शाम से सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पलामू में दो दिवसीय दौरा शुरू होगा। शाम में पलामू आगमन के बाद सीएम गढ़वा, पलामू, लातेहार तथा चतरा चार जिलों के झामुमो पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों की समीक्षा बैठक करेंगे।

पलामू दौरा 22Scope News

ये भी पढ़ें- वतन वापसी के लिए बेकरार हैं सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, सरकार से लगाई गुहार

उसके बाद कल स्थानीय पुलिस लाइन के मैदान में वह ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जिसमें मंत्री जोबा मांझी एवं मिथिलेश ठाकुर भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है आज पलामू डीसी तथा एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा वहां पर अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

 

कार्यक्रम स्थल का एसपी तथा पलामू डीसी ने किया निरीक्षण

बताते चलें कि मुख्यमंत्री रात में सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे जिसे लेकर सर्किट हाउस तथा पुलिस स्टेडियम मैदान में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में 4 डीएसपी, दो दर्जन इंस्पेक्टर और 100 से अधिक सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है।

JPSC JSSC Exam Scam: रांची में BJP प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव...

JPSC JSSC Exam Scam: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार...

Ranchi Development Plan: रांची के हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट,...

Ranchi Development Plan: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की...

Air Marshal Jitendra Mishra: राम मंदिर के नए CEO कौन हैं,...

राम मंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र। जानिए ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका, सैन्य करियर और राम मंदिर ट्रस्ट में...