पलामू से आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल, बाटेंगे करोड़ों की परिसंपत्ति

पलामू : जिले के मेदिनीनगर में आयोजित आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मंच तैयार है. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहली बार पलामू दौरा है. पलामू पुलिस लाइन में आयेजित कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा और लातेहार के सरकारी योजना के लाभुक पहुंच गये हैं. इस दौरान पलामू प्रमंडल के लाभुकों के बीच करीब 868 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया जाना है.

बड़ी घोषणा करेंगे सीएम हेमंत

बता दें कि मुख्यमंत्री अपने पहले दौरे में पलामू प्रमंडल के लिए कई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हिंदी, भोजपुरी, मगही को हटा दिया गया था. लोगों का मानना है कि पूरे मामले में सीएम हेमंत सोरेन पलामू में बड़ी घोषणा कर सकते हैं. पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन कोविड-19 से मारे गए लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी. कोविड-19 से पलामू में 110 लोगों की मौत हुई थी.

प्रशासनिक तैयारी पूरी

palamu1 22Scope News

सीएम हेमंत सोरेन 12ः35 बजे पलामू पुलिस लाइन पहुंचेंगे. सीएम के आगमन को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है. इस कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा और लातेहार के सरकारी योजना के लाभुक पहुंच गए हैं. इस कार्यक्रम में तीनों जिलों के लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा. सीएम के साथ-साथ मंत्री आलमगीर आलम, मिथिलेश ठाकुर, जोबा मांझी और सत्यानंद भोक्ता के भी आने की सूचना है.

सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा सख्त

सीएम के दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है. टाउन थाना क्षेत्र में 55 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, सभी प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. शहर में एक हजार के करीब पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

प्रशासन को मिले डेढ़ लाख आवेदन

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पलामू प्रमंडल में डेढ़ लाख के करीब आवेदन प्रशासन को मिले हैं इनमें से 80 हजार आवेदन अकेले पलामू जिला के हैं. इनमें से करीब 60 हजार आवेदनों का निष्पादन पलामू में हो चुका है.

रिपोर्ट: संजीत यादव

थूक चटवाने के मामले ने पकड़ा तूल, सीएम के आदेश के बाद कई गिरफ्तार  

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...