12 से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारम्भ

Ranchi- राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आपकी सरकार आपके द्वार

कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अक्टूबर से होगा.

कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में करने का निर्णय लिया गया है,

पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं

दूसरा चरण 1 से 14 नवम्बर, 2022 तक आपकी योजना

-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संचालित किया जायेगा.

मालूम हो कि गत वर्ष राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

आपकी सरकार आपके द्वार में होगा जनसमस्याओं का निराकरण

पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांचोपरान्त

उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ स्थल पर ही लाभार्थी को

उपलब्ध कराने की उस पहल को अपार सफलता मिली थी.

इस कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य भर में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु

कुल प्राप्त 35.95 लाख आवेदनों में से 35.56 लाख आवेदन निष्पादित किये गये

इस प्रकार लगभग 99 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया.

इससे आमजन काफी लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम की सराहना न सिर्फ

इस राज्य में हुई बल्कि राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार-पत्रों,

सोशल मीडिया आदि पर भी इसकी प्रशंसा की गई एवं

इस कार्यक्रम को अत्याधिक जनोपयोगी बताया गया .

पंचायत स्तर पर शिविरों का होगा आयोजन

इस कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयेजन कर

राज्य सरकार के लोक-कल्याणकारी योजनाओं का

आम जनों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार होगा

एवं शिविर में ही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को दिया जाएगा.

ताकि कोई भी अहर्त्ता प्राप्त व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे.

सरकार ने प्राथमिकता उन पंचायतों को अधिक देने का आदेश दिया है,

जहां गत वर्ष किसी कारणवश शिविर नहीं लगाया जा सका था।

निम्नांकित गतिविधियों का होगा संपादन

इस आयोजन के जरिए आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी

लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नये ग्रीन राशन कार्ड,

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु आवेदन,

सर्वजन पेंशन योजना हेतु आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

हेतु आवेदन समेत अन्य योजनाओं का लाभ सुयोग्य

लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर जाँचोपरान्त दिया जायेगा।

इसके अतिरिक्त CMEGP अन्तर्गत आवेदन प्राप्त करना,

मनरेगा अन्तर्गत प्रत्येक गांव में न्यूनतम 5-5 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना.

15वें वित्त आयोग के वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध

शत-प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृत करते हुए उन्हें प्रारंभ करना

धोती, साड़ी, लुंगी और कंबल का वितरण करना

वित्तीय वर्ष 2022-23 तक भू-राजस्व के अद्यतन रसीद निर्गत

तथा अन्य भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निबटारा, असंगठित मजदूरों का ई -श्रम

तथा प्रवासी मजदूरों/परिवारों का श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन,

पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक, धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन,

हड़िया/शराब के व्यापार में संलग्न महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध,

सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निष्पादन,

बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुखिया पर लगा दी आरोपों की झड़ी

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...