अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में पटना रेफर

नौबतपुर : नौबतपुर मसौढ़ी मार्ग के पितवांस थानाक्षेत्र के जैतीपुर गांव के पास से अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार पिता पुत्र को रौंद दिया। जहां इस घटना में पिता पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल पिता पुत्र को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती का जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान मसौढ़ी निवासी रविंद्र प्रसाद और उनके पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पिता पुत्र स्कूटी से फुलवारी शरीफ से अपने मसौढ़ी घर जा रहे थे। तभी नौबतपुर थानाक्षेत्र के जैतीपुर गांव के पास सामने से आ रही है तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पिता पुत्र को रौंद दिया जहां पिता पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। हालांकि घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पितवांस थाना की पुलिस मौके पहुंची और घायल को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पटना एम्स रेफर कर दिया गया है। पितवांस थानाप्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि जैतीपुर गांव के पास अज्ञात ट्रक के द्वारा स्कूटी सवार पिता पुत्र को टक्कर मारी गई।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...