JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। दोनों ने लोकनायक को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद

कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी और किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की।

JP Narayan Death Anniversary 1

देशभक्ति गीतों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों की ओर से आरती-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव दिखाई दिया। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें: Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत के संकल्प से पटना में गूंजा मैदान, CM सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...