पाकुड़ में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक

पाकुड़ः विशेष मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी गीता चौबे, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, एलआरडीसी राजीव कुमार, सभी सहायक निबंधन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया। प्रपत्र 6 की प्रविष्टि अधिक संख्या में करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। मौके पर निर्वाचन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी गीता चौबे ने कहा कि नए वोटरों का नाम जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश प्राप्त हुआ है।

मुख्य निर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि जिन छात्र-छात्राओं की आयु 18 वर्ष हो गई है उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मत देने का अधिकार मिले या सुनिश्चित की जाए।

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...

Giridih Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर गिरिडीह में स्वच्छता और जनसेवा...

Giridih Gandhi Jayanti: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: पटना में लाल बहादुर शास्त्री की...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना...