तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर भाजपा ने निकाला विजय जुलुस

मेदिनीनगरः तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित पलामू भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं विजय जुलुस निकाला। यह जुलुस जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक की अगुवाई में स्थानीय गीता भवन से निकल कर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए छवमुहन चौक तक विजय जुलूस निकाला।

जुलुस में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं आम लोग मौजूद थे। खुशी का इजहार करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आनंद ने कहा कि सनातनियों की उपेक्षा कर तुष्टिकरण की जो राजनीती करेंगे उसको करारा जवाब देश की जनता जरूर देगी।

2024 में भी बीजेपी की प्रचंड विजय होगी

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। देश में हो रहे विकास एवं जन कल्याण के लिए किये जा रहे कार्य के बल पर भाजपा 2024 में भी राष्ट्रीय स्तर पर विजय होगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे।

ये भी पढ़ें- खगड़िया पहुंचे वन पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव, कहा-चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा

भारत का डंका राजनीतिक आर्थिक सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्र में दुनिया में बजाएंगे। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर पटाखे छोड़े गए और लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...