बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

पटना : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आज 67वीं पुण्यतिथि है। इस खास अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि संविधान बनाने वाले भीमराव अंबेडकर पर बीजेपी चलती है और उनके सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन सपनों को पूरा कर रहे हैं। भीमराव अंबेडकर ने 370 को संविधान में नहीं डाला था। कांग्रेस की सरकार ने उसको जबरदस्ती डलवाया था। संविधान की रचना करने वाले बाबा साहेब को हमलोग याद करेंगे।

पटना के मिलर स्कूल में समागम का आयोजन किया गया है। अंबेडकर साहेब को नमन करेंगे। जिन्होंने देश को बनाने के लिए उन्होंने शुरुआत की थी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तबीयत खराब होने पर कहा कि उनको आराम करना चाहिए। नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के सपना देख रहे हैं लेकिन वह पूरा होने वाला नहीं है, वह भी जानते हैं हमारी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है। 2024 में सुपड़ा साफ हो जाएगा। केवल मुख्यमंत्री प्रेशर पॉलिटिक्स करते हैं।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों...

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को...