इलाज के दौरान 5 वर्षीय मासूम का पैर सड़ा, परिजनों ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

गया : शहर का अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहता है। ऐसा ही एक वाक्य एक बार फिर सामने आया है, जहां पैर टूटने के बाद पांच वर्षीय बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद जब बच्ची का पर सड़ने लगा तो परिजन उसे लेकर इलाज के लिए दर-दर भटकने लगे। उक्त बच्ची जिले के बेलागंज प्रखंड के गंगटी-ढिबर गांव की रहने वाली है।

इस संबंध में बच्ची के चाचा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हमारी भतीजी पांच वर्षीय सलोनी कुमारी का पैर टूट गया था। जिसके बाद इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालमें भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक शैलेंद्र कुमार उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन बीमारी दूर होने के बजाय और बिगड़ती चली गई। बच्ची के पैर में कई जगह जख्म हो गए और धीरे-धीरे स्थिति और भी खराब होने लगी। लगभग 12 दिन बीत जाने के बाद भी इलाज सही नहीं हो पाया। इसके बाद हम लोग बच्ची को इलाज के लिए अब निजी अस्पताल में ले जा रहे हैं, लेकिन कोई भी चिकित्सक इलाज करने को तैयार नहीं है।

सबका यही कहना है की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि अब हम लोग ऐसे में जाए भी तो कहां जाए ? चिकित्सक की लापरवाही के कारण पैर बेहतर होने के बजाय और ज्यादा खराब हो गया है। अब स्थिति यह है की बच्ची का पैर सड़ने लगा है और कोई भी इलाज करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारी बच्ची का समुचित इलाज कराया जाए और दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई हो।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Ranchi में 5 करोड़ की लागत से होगा इंडोर स्टेडियम का...

Ranchi: झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब वार्ड पार्षद और मेयर अपने-अपने क्षेत्रों में काम करने में जुट गए हैं। राजधानी...

CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विधायक राणा रणधीर ने सीएचसी...

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img