CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विधायक राणा रणधीर ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। पूर्व की तरह इस बार भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस पर विधायक ने दूरभाष पर मोतिहारी के सिविल सर्जन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डॉ. इंद्रजीत कुमार और डॉ. अविनाश कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों का उपचार आयुष डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है – MLA राणा रणधीर

विधायक राणा रणधीर ने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों का उपचार आयुष डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। वहीं 60 वर्ष के मरीज की उम्र 90 वर्ष दर्ज कर दी जा रही है। विधायक ने कहा कि उन्हें लगातार मरीजों के इलाज में लापरवाही और इंज्यूरी रिपोर्ट बनाने में अवैध उगाही की शिकायत मिल रही है। छह माह पूर्व भी उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। उस समय भी यही स्थिति थी, जिसमें अबतक कोई सुधार नहीं हुआ है।

MLA Rana Randhir 1 22Scope News

इस बार वे अनियमितता की शिकायत सिविल सर्जन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से करेंगे – MLA

उन्होंने कहा कि इस बार वे अनियमितता की शिकायत सिविल सर्जन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से करेंगे। साथ ही इंज्यूरी रिपोर्ट के नाम पर अवैध वसूली और पीड़ितों के शोषण के मामले को लेकर स्वयं आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना में शिकायत दर्ज कराएंगे। मौके पर डॉ. संतोष कुमार रंजन, रवि कुमार पासवान, हेल्थ मैनेजर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

MLA Rana Randhir 22Scope News

यह भी पढ़े : बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’, विधायक ने किया निरीक्षण

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...