बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’, विधायक ने किया निरीक्षण

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’ का सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बागमती नदी के बढ़ते कटाव से उत्पन्न खतरे का जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने MLA से कहा- बागमती नदी के लगातार कटाव के कारण इस ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के शक्तिपीठ का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है

स्थानीय लोगों ने विधायक बबलू कुमार मंडल को बताया कि बागमती नदी के लगातार कटाव के कारण इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के शक्तिपीठ का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। अगर समय रहते कटाव पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह पवित्र स्थल गंभीर खतरे में आ सकता है। विधायक बबलू मंडल को ग्रामीणों ने इस स्थल से जुड़ी धार्मिक मान्यता से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किंवदंती के अनुसार, मां कात्यायनी की दाहिनी भुजा इसी स्थान पर गिरी थी, जिसके कारण यह क्षेत्र शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हुआ।

Khagria MLA 1 22Scope News

सिरपत बाबा ने इसी स्थान से उस अंग को निकालकर धमारा में मंदिर की स्थापना की थी

साथ ही यह भी बताया गया कि सिरपत बाबा ने इसी स्थान से उस अंग को निकालकर धमारा में मंदिर की स्थापना की थी। इस ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को सुनकर विधायक ने इस स्थल के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी उपाय जल्द से जल्द किए जाएं।

Khagria MLA 2 22Scope News

यह भी पढ़े : एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे विजय सिन्हा, जिला प्रशासन की तरफ से दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...