अररिया : अररिया नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने जीरो माईल में 100 ग्राम स्मैक और तीन किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने छह लाख 40 हजार पांच सौ रुपए भी बरामद किया है। नगर थाना के इस्तमा टोला में डिस्ट्रिक इंटेलिजेन्स (DIU) और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले में नशा तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
मंटू भगत की रिपोर्ट


