धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ रुपए बरामद किये जाने के बाद पीएम मोदी ने कसा तंज

रांचीः पीएम मोदी ने कसा तंज – राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानो पर हुई 200 करोड़ रुपए की

बरामदगी के बाद एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। आयकर विभाग के द्वारा 200 करोड़ रुपए बरामद

किये जाने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए तंज कसा है कि देशवासी इन नोटों के ढ़ेर को देखें और फिर इन नेताओं के ईमानदारी के

भाषणों को सुनें.

आगे उन्होंंने कहा कि जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई लौटानी होगी, यह मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी ने कसा तंज – क्या था मामला

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के तीन राज्यों उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों

में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।

जिसके बाद इन ठिकानों से करीब 200 करोड़ बरामद किया गया था।

ये भी पढ़ें- रिश्वत लेकर सवाल पूछने के आरोप में सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द

रकम इतनी बड़ी थी कि नोट गिनने वाली मशीन भी खराब हो गई थी।

आयकर विभाग की छापेमारी अभी भी जारी है।

अब देखना यह होगा कि और कितना बड़ी रकम सामने आने वाली है।

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...

Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए Helmet अनिवार्य, 21...

 केदारनाथ पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। 21 किमी मार्ग पर 13 भूस्खलन जोन संवेदनशील...

Gumla Viral Fever: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 70 से ज्यादा...

 गुमला के डुमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। सभी का CHC डुमरी...