JDU Leader: जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन का निधन, मंत्री श्रवण कुमार बोले- पार्टी और खगड़िया के लिए अपूरणीय क्षति

जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे जदयू परिवार और खगड़िया जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया।


JDU Leader पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। पटना के मेदान्ता अस्पताल में उनके आकस्मिक निधन के बाद सूचना एवं जनसंपर्क तथा ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद मोहन का निधन केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे खगड़िया जिले और जदयू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

JDU Leader: समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे अरविंद मोहन

रविवार को खगड़िया नगर परिषद के सन्हौली मुहल्ला निवासी स्वर्गीय अरविंद मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़ा रहा है। उनके आवास पर देश के कई प्रतिष्ठित समाजवादी नेताओं का नियमित आगमन होता रहा था।

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर, डॉ. राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, मधु लिमये और रामविलास पासवान जैसे दिग्गज नेताओं के साथ उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। यही कारण था कि वे सामाजिक और राजनीतिक सरोकारों को लेकर हमेशा सक्रिय बने रहे।


Key Highlights:

  • जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन का पटना में निधन।

  • मंत्री श्रवण कुमार ने जताया गहरा शोक, बताया अपूरणीय क्षति।

  • समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे अरविंद मोहन का लंबा राजनीतिक योगदान।

  • नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।

  • श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।


JDU Leader: खगड़िया ने खोया एक कर्मठ और विचारशील जननेता

श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अरविंद मोहन का योगदान, उनके विचार और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जदयू परिवार उन्हें सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ स्मरण करेगा।

मंत्री ने कहा कि उनके निधन से खगड़िया जिले ने एक सजग, कर्मठ और विचारशील जननेता को खो दिया है, जिन्होंने समाज और संगठन के लिए लगातार काम किया।

JDU Leader: नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य और खगड़िया विधायक बब्लू मंडल ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद मोहन पिछले लगभग 20 वर्षों से जदयू के प्रवक्ता के रूप में सक्रिय थे।

उन्होंने कहा कि अरविंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों, सामाजिक न्याय, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि संगठन और समाज के बीच मजबूत सेतु के रूप में भी कार्य करते थे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुध्न भगत, लोजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने स्वर्गीय अरविंद मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया।

 

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...