प्रखंड कृषि कार्यालय से करीब 50 बोरा गेहूं बीज की चोरी

नालंदा : नालंदा जिले के ई-किसान भवन राजगीर स्थित गोदाम से अज्ञात चोरों के द्वारा अनुदानित दर पर किसानों के बीच वितरण के लिए लाया गया। करीब 50 बोरा गेहूं बीज अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। तीसरी बार चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है। जिससे पूरे ई-किसान भवन के पदाधिकारी एवं कर्मियों में भय व्याप्त हो गया है। प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बता दें कि बीते 26 नवंबर को भी किसानों के बीच अनुदानित दर पर बिहार बीज निगम का करीब 10 क्विंटल चना बीज ई-किसान भवन राजगीर के सबसे ऊपरी तल्ले से चोरी कर लिया था। चोरी की घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
वहीं ई-किसान भवन में कार्यरत कर्मियों की माने तो पुलिस यदि उचित जांच पड़ताल कर कार्रवाई करे तो निश्चित ही खुलासा हो सकता है। बगल में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे को जांच पड़ताल करने पर उद्भेदन किया जा सकता है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...