Jamshedpur : शहीद जवान रामदेव महतो को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई

जमशेदपुर के मानगो में अपराधियों से लोहा लेते शहीद हुए जवान रामदेव महतो को शनिवार

सुबह पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई.

शहीद जवान रामदेव महतो
शहीद जवान रामदेव महतो

इस दौरान कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, एसएसपी किशोर कौशल, सीटी एसपी,

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष करण सिंह समेत कई पुलिस को पदाधिकारी उपस्थित थे.

जैसे ही टीएमएच से शहीद जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा हुआ पुलिस लाइन पहुंचा वैसे ही वैसे

ही परिजनों के विलाप से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया.

शहीद जवान रामदेव महतो

पुलिस जवानों ने रामदेव महतो अमर रहे के नारे लगाए.

इस बीच सभी अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी.

डीआईजी अजय लिंडा ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को पूरे सम्मान के साथ लपेट कर शहीद के परिजनों

को सौंपा और उन्हें सांत्वना दी.

शहीद जवान रामदेव महतो

इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव मनोहरपुर रवाना हो गए.

वहां आज ही शहीद जवान का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मानगो की घटना में जो लोग भी शामिल हैं,

उन्हें किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा.

शहीद जवान रामदेव महतो

अपराधियों की धर पकड़ जारी है, जल्द ही जो लोग इसमें शामिल हैं वह पकड़े जाएंगे.

वहीं शहीद जवान के परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली हर संभवत मदद पहुंचाई जाएगी.

डीआईजी और पुलिस मेंस संगठन के अध्यक्ष ने भी इस घटना पर दुख जताया और शहीद के परिवार को सांत्वना दी.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...