अपने ही नवजात बच्चे की तालाब में फेंक कर हत्या करने वाले पिता गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में नवजात बच्ची तुम्हारा नहीं होने की बात सासू मां के द्वारा कह देने से नाराज दामाद ने नवजात बच्ची को ले जाकर तालाब में फेंक कर हत्या कर देने वाला पिता को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर खुलासा किया है। इसकी खुलासा गया के सिटी एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर की। सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आठ दिसंबर 2023 को ऑती थाना अंतर्गत वादिनी पूजा देवी के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। उनके पति ससुराल में लगभग एक सप्ताह से रह रहे थे। विदाई करने पर बार-बार प्रेशर और धमकी दे रहे थे कि हमें जाने दो नहीं तो बच्ची को ले जाकर उसे मार दूंगा।

इसके अगले दिन सुबह में जब उठे तो देखें कि हमारे पति और नवजात बच्ची घर पर नहीं है। जिसके बाद हमने खोजबीन किया और पति के घर पर गए तो वहां पति के द्वारा गाली-गलौज किया गया। इसके बाद मारपीट करने पर उतारू हो गया था और बोले की पुत्री को मार दिए हैं। इसके बाद हमने ऑती थाना में लिखित आवेदन दिया जिसके बाद कांड संख्या 103/23 दर्ज की गई और अनुसंधान प्रारंभ की गई। इस कांड को काफी गंभीरता से लिया गया और संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बनाया गया। जिसमें ऑती थाना के पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया और जांच प्रारंभ की गई।

इस दौरान पति गोरेलाल यादव को बुलाकर बारीकी से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि सासू मां के द्वारा बोला गया कि यह जो नवजात बच्ची है यह तुम्हारा नहीं है। जिसके बाद से मैं नाराज हो गया और मैंने मन बनाया की क्यों ना बच्ची का हत्या कर दें। इसके बाद रात में बच्ची को अपने साथ ले गया और गुरारू के सिमरहुआ सूर्य मंदिर के तालाब में ले जाकर फेंक दिए और मैं वापस अपने घर पर आकर रहने लगे। पकड़े गए पति के निशानदेही से नवजात बच्ची के शव को तालाब से बरामद किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...