कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ आम लोगों ने दिया एकदिवसीय धरना

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत कार्यालय के आगे उप मुख्य पार्षद वार्ड पार्षद एवं आम लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशा कुमारी के खिलाफ सोमवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। धरना दे रहे वार्ड पार्षदों और आम लोगों का कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी आशा कुमारी द्वारा उन लोगों को किसी भी तरह के विकास संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। वार्ड पार्षदों को बैठक में भी नहीं बुलाया जाता है।

लोगों ने कहा कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया जा रहा है। इसके बावजूद अगर उनके कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उप मुख्य पार्षद श्याम आनंद कुमार ने कहा कि इंदिरा आवास संबंधित कार्य में लोगों को काफी परेशानी होती है। नल जल योजना का कार्य काफी असंतोषजनक है। लोगों के घरों के तक पानी नहीं पहुंचता है। वार्ड पार्षदों की मासिक बैठक में काफी अनियमितता बरती जाती है। वार्ड पार्षदों को बैठक में नहीं बुलाई जाती है। पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी नहीं दी जाती है। कुछ वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और आम लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...