नवादा : नवादा 15 दिसंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन पौरा गांव में होने जा रहा है। इसके पूर्व गंगा आपूर्ति योजना के तहत आज जल संसाधन मंत्री संजय झा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा और आरक्षी अधीक्षक अंब्रीश राहुल ने पौरा गांव में बने गंगा जल पावर प्लांट का औचक निरीक्षण किए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड स्थल कार्यक्रम स्थल और गंगा नल को बरीकी से देखा और उन्होंने गंगाजल आपूर्ति योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी प्रजातंत्र चौक के पास स्थित रैन बसेरा, निर्माणाधीन गंगा पेयजल के निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री का गंगाजल आपूर्ति योजना सफल होने के लिए लगातार अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जा रहा है।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट







