Commercial Advertisment

CM ने निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण

CM ने निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना: CM नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेरपुर में स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य का भी स्थल पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने CM को बताया कि नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा गंगा नदी पर 3200 करोड़ रूपये की लागत से 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल पटना जिला के शेरपुर से सारण जिला के दिघवारा तक जाता है।

इस पुल की लम्बाई 14.52 किलोमीटर है। यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा। पुल का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान CM ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शेरपुर और दिघवारा के बीच बन रहे इस 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस 6 लेन पुल के नीचे से पटना छोर की तरफ जेपी गंगा पथ का भी निर्माण कराया जा रहा है। यह 6 लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – BJP नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया ‘राष्ट्रीय गौरव की नई पहचान’, कहा…

इस पुल का निर्माण पूर्ण होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सम्पर्कता और सुगम होगी। साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी। पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी की चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा। निरीक्षण के दौरान CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, CM के सचिव अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुदुकलकट्टी, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, CM के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रहने वालों की होगी कोरोना जांच…

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...