जाति और महिला जाति के द्वंद्व पर चोट करती रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘जया’ का ट्रेलर आउट

न्यूज पटना डेस्क : वर्ल्ड वाइड चैनल और रत्नाकर कुमार की बेहद संवेदनशील फिल्म ‘जया’ का ट्रेलर आज आउट हुआ है। यह फिल्म महिला समाज और जाति के द्वंद्व पर चोट करती नज़र आ रही है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ पुरानी धारणाओं को भी तोड़ने वाली है। बनारस के घाट पर फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसका ट्रीटमेंट मसान और धर्म जैसे प्रतिष्ठित फिल्मों जैसा नजर आ रहा है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और निर्देशक धीरू यादव हैं। जबकि को-प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में माही श्रीवास्तव और दया शंकर पांडेय हैं।

वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से जारी फिल्म ‘जया’ का ट्रेलर 03:53 मिनट का है। इसको लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि यह फिल्म समाज के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मैं कमर्शियल फिल्में ही बनाता हूं और यह भी पूरी तरह से कमर्शियल है। मैं दर्शकों से अपील करूंगा कि जब यह फिल्म आए, तो जरूर इसे देखें। बात अगर फिल्म की कहानी की करूं तो आज भी शमसान में महिलाओं का जाना हमारे समाज में वर्जित है। इस वर्जना को हमने फिल्म के माध्यम से सवाल के जरिए दिखाया है। साथ ही जातिगत विभेद का दंश और एक बिन ब्याही मां का तृस्कार जैसी चीजें इस फिल्म में समाहित हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। इसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में हैं, जो आज रिलीज हुई है और दर्शक इसे खुद भी देख सकते हैं।

उन्होंने फिल्म के कास्ट को लेकर कहा कि माही श्रीवास्तव के साथ चर्चित अभिनेता दया शंकर पांडेय के अलावा सुकेश आनंद, मनु कृष्णा, महेश आचार्य, धर्मेंद्र सिंह, राव रणविजय, ओमी कश्यप, रंभा साहनी, सोनाली मिश्रा, जुबेर शाह, योगेश पांडे, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, अनामिका राय, नीरज कुमार सिंह, अनीता तिवारी, राम बिलास सिंह, सरिता सिंह, उत्पल सिंह, अभिषेक सिंह और स्वास्तिका राय (बाल अभिनेत्री) मुख्य भूमिका में हैं। लेखक एवं संवाद धर्मेन्द्र सिंह हैं। संगीतकार साहिल खान और धीरू यादव एवं गीतकार शकील आजमी हैं। डीओपी समीर सैय्यद, कार्यकारी निर्माता राजेश सिरसत, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर (मुन्ना), कोरियोग्राफर महेश आचार्य और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संपादक सनी सिन्हा हैं।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...