केसरिया में CM नीतीश ने अतिथि भवन का किया उद्घाटन, स्तूप का लिया जायजा

मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत केसरिया स्तूप के मार्गीय सुविधा केंद्र सह कैफेटेरिया का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस योजना की लागत राशि 6.90 करोड़ रूपये है। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनर्मित कैफेटेरिया भवन का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत अच्छे ढंग से कैफेटेरिया भवन बन गया है। इसके बन जाने से यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने में सुविधा होगी।

पर्यटक सुविधा केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर केसरिया स्तूप के प्रागंण में पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसकी लागत राशि 19.77 करोड़ रूपये की है। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने केसरिया स्तूप के परिसर में कराये जानेवाले विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महाबोधि मंदिर बोधगया के बौद्ध भिक्षुओं ने मंत्र उच्चारण किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का विकास कार्य इस ढंग से करायें कि यहां आनेवाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य सड़क से केसरिया बौद्ध स्तूप तक आवागमन हेतु बेहतर पथ का निर्माण कराएं। यहां आनेवाले लोग केसरिया बौद्ध स्तूप के चारों तरफ सहूलियत पूर्वक घूम सकें। इसके लिए भी सुगम रास्ते का निर्माण कराने हेतु व्यवस्था प्रवस्था सुनिश्चत करें। यहां काफी संख्या में पर्यटकों का आना स्वाभाविक है।

केसरिया बौद्ध स्तूप के चारों तरफ प्रर्याप्त रौशनी की व्यवस्था करायें ताकि रात के समय भी लोग इसे ठीक ढंग से देख सकें। इसके लिए स्तूप के चारों तरफ हाई मास्क लाइट लगवाएं, जिससे स्तूप के साथ-साथ पूरा प्रागंण रात में जगमग रहे। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यदि इसके लिए परमिशन नहीं देता है तो स्तूप के चारों तरफ इंड प्वाइंट से हाई मास्क लाइट के जरिए प्रयाप्त रौशनी की व्यवस्था करें। हमलोगों ने केसरिया बौद्ध स्तूप को सुरक्षित रखने एवं इसके विकास के लिए अनेक काम कराए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केसरिया बौद्ध स्तूप का परिक्रमा कर नमन किया।

इस असवर पर वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सह मोतिहारी जिला के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक मनोज कुमार यादव, विधान पार्षद खालिद अनवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पर्यटक निदेशक विनय कुमार राय, बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमिटी के सचिव महाश्वेता महारथी, चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक जयंत कांत, मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, बौद्धभिक्षुक एवं आमजन उपस्थित थे।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...