Advertisment

युवक को फेसबुक पर अश्लील फोटो व आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद : जिले में युवतियों के फोटो के साथ फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो एवं अपत्तिजनक बातों वाले पोस्ट कर वायरल करने के आरोपी को औरंगाबाद की साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की है। इस आशय की जानकारी आज प्रेसवार्ता कर सायबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक आकाश कुमार यादव ने दी है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त टिकरी रोड निवासी चुन्नू सिंह के पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से काले ब्लू रंग का एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है। मीडिया को संबोधित करते पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि एक युवती द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमे बताया गया था कि उसकी तस्वीर के साथ फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे है।

जानकारी मिलते ही एसपी के निर्देश पर सायबर थाना की टेक्निकल टीम, एसपी ऑफिस की डीआईओ टीम एवं रिजर्व पुलिस बल के सहयोग से अनुसंधान के क्रम में आरोपी को धर दबोचा गया और उसे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...

Jharkhand Illegal Coal News: झारखंड में अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jharkhand Illegal Coal News: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने झारखंड में अवैध कोयला व्यापार के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। MMDR...