टॉप-10 में शामिल 8 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने जिले के टॉप-10 में शामिल आठ हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने यह करवाई मीरगंज थाना के बाईपास रोड रोड स्थित बिके टाइल्स से किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम मुकेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ मंटू श्रीवास्तव है।यह भोरे थाना के सिसई गाव का रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर लूट, डकैती और हत्या सहित कई मामले दर्ज है।

हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के टॉप-10 व आठ हजार का इनामी अपराधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ मंटु श्रीवास्तव मीरगंज में है। इस सूचना के आधार पर हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन कर छापेमारी कर मीरगंज के बिके टाइल्स से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ मंटू श्रीवास्तव के ऊपर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं हत्या के कई मामले दर्ज है। यह 15 वर्ष पूर्व से ही सक्रिय अपराध करता था। पटना में छुपकर रहता था। वहीं से अपना अपराधी गतिविधि संचालित करता है। इसकी गिरफ्तारी से अपराध में कमी आएगी।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...