शेरघाटी कोर्ट में अपराधी पर फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी हैदराबाद से गिरफ्तार

गयाजी : गयाजी में बीते साल शेरघाटी कोर्ट परिसर में पेशी के लाए गए अपराधी फोटो खान की हत्या करने के नियत से खुलेआम फायरिंग करने के मामले में कुख्यात अपराधी और 50 हजार का इनामी अपराधी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम है जो घटना को अंजाम देने के बाद हैदराबाद के मिरचौक चौक थाना क्षेत्र में छिपा हुआ था। गयाजी पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी हैदराबाद में छिपा हुआ है। इसके बाद गयाजी पुलिस ने एक टीम गठित कर हैदराबाद पहुंची। स्थानीय थाना के साथ मिलकर 50 हजार का इनामी अपराधी सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम को गिरफ्तार किया गया।

शेरघाटी ASP शैलेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

वहीं इस मामले की जानकारी शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने शेरघाटी अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बीते साल शेरघाटी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा फोटो खान और कुछ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा फायरिंग किया गया था। जिसमें सभी लोग बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पूर्व में कई अपराधी गिरफ्तार किया जा चुके हैं। मुख्य अपराधी सैयद खालिद अंजुम फरार चल रहा था। जिस पर बिहार पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी हैदराबाद में छिपा हुआ है

पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी हैदराबाद में छिपा हुआ है। जिसके बाद एक टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि अपराधी फोटो खान के द्वारा लोजपा नेता अनवर अली खान की हत्या मामले में पुलिस ने पकड़ा था। जिसे पेशी के लिए शेरघाटी कोर्ट लाया गया था। लेकिन फोटो खान की भी हत्या करने के लिए कुछ शूटर को बुलाया गया था। इसी शूटर में से एक हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े : मोहनिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...