रांची: पंडरा में आदिवासी और गैर-मजरुआ जमीन के फर्जीवाड़ा केस में फंसे हेहल अंचल के पूर्व सीओ अनिल सिंह फ्लैट बेच कर रांची से फरार हो गये हैं.
इस बात का खुलासा तब हुआ, जब कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने हटिया सिंह मोड़ के समीप स्थित उनके फ्लैट में छापेमारी की. पुलिस को स्थानीय लोगों से यह भी पता चला कि उन्होंने करीब तीन माह पूर्व ही अपना फ्लैट
बेच दिया था और वर्तमान में रांची से कहीं दूसरी जगह पर चले गये हैं. मालूम हो कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर पंडरा में कुल 1.38 एकड़ आदिवासी व गैर- मजरूआ जमीन पूर्व सीओ अनिल सिंह ने अपने नाम पर करा लिया था.
इस मामले में पंडरा ओपी में वर्ष 2017 में केस दर्ज हुआ था. इस केस में पुलिस जमीन कारोबारी लाल संजय नाथ शाहदेव सहित दे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. कुछ दिन पूर्व कोर्ट से अनिल सिंह का भी गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका था.







