INDvsSA : अपने ही घर में क्लीन बोल्ड हुए अफ्रीकी, भारत 8 विकेट से विजयी

न्यूज पटना डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन टी20 मैच की सीरीज खेल चुकी है। अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रह है। पहला वनडे 17 दिसंबर यानी रविवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे खेला गया। कल के मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अफ्रीकी टीम 10वें ओवर में ही पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पूरी टीम 27.3 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम यह मैच 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया।

बता दें कि कल के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। भारत के दोनों तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (37/5) और आवेश खान (27/4) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों ने आपस में दक्षिण अफ्रीका के नौ बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। बाकी एक विकेट स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को मिला। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो भारतीय ओपनर ऋतुराज गायकवाड और कल का डेब्यू मैच खेलने वाला साईं सुदर्शन (55 रन, 43 गेंद, नौ चौके) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे। वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (52 रन, 45 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने भी अर्धशतक जमाया और अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई। वहीं भारत तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा मैच कल यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल कर रहे हैं।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...