INDvsSA : भारत ने दूसरी बार अफ्रीकी जमीन पर जीती सीरीज

न्यूज पटना डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कल यानी 21 दिसंबर को शाम 4.30 बजे बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला गया। कल के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता है लेकिन पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 78 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 के अपने नाम कर ली।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो रजत पाटिदार और साईं सुदर्शन ने पारी की शुरुआत की। इसके बाद संजू सैमसन (108 रन, 114 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और विकेटकीपर कप्तान केएल राहुल (21 रन, 35 गेंद, दो चौके) ने पारी को संभाला। संजू ने मैच में शानदार शतक जमाया। फिर तिलक वर्मा (52 रन, 77 गेंद, पांच चौके, एक छक्के) और रिंकू सिंह (38 रन, 27 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) ने टीम और रन रेट को लेकर चलते हुए टीम को एक अच्छे स्कोर तक ला खड़ा कर दिया। इसके बाद गेंदबाजी की बारी आई। दक्षिण अफ्रीका टीम रन का पीछा करने उतरी लेकिन हर अंतराल में विकेट खोते रहे। अंतत पूरी टीम 45.5 ओवर में 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बार सीरीज अपने नाम की है। भारत की तरफ से मुकेश कुमार (56/1), अर्शदीप सिंह (30/4), आवेश खान (45/2), वाशिंगटन सुंदर (38/2) और अक्षर पटेल (48/1) ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं मैच में शतक लगाने वाले संजू सैमसन को ‘मैन ऑफ द मैच’ और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...