वन डे सीरीज़ पर भारत का कब्ज़ा, सात विकेट से रौंदा

New Delhi- भारत ने दक्षिण अफ्रीका- रांची की जीत ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टॉनिक का काम किया। दिल्ली में तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से पराजित कर वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। वाशिंगटन सुंदर ने दक्षिण अफ्रीका को डिकॉक के रूप में पहला झटका दिया। उसके बाद सिराज ने जल्दी – जल्दी दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की टीम को मुश्किलों में डाल दिया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से रौंदा

दक्षिण अफ्रीका के अन्य बल्लेबाज भारत के गेंदबाजों के समक्ष सहज नहीं दिखे। एकमात्र क्लासेन ही ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने एक छोर संभाले रखा और संघर्ष करते हुए 34 रनों की पारी खेली। लेकिन 93 के स्कोर पर क्लासेन के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ज्यादा देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी और मात्र 99 रनों पर ढेर हो गई।

कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए

भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 18 रन देकर चार विकेट बटोरे। जबकि वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शाहबाज अहमद को दो-दो विकेट मिला। जीत के लिए 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की।

8 रन बनाकर रन आउट हुए धवन

कप्तान धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े।.

धवन 8 रन बनाकर रन आउट हुए। ईशान किशन भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए।.

उन्होंने 10 रन बनाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी की शुरूआत वहीं से की जहां उन्होंने रांची में छोड़ी थी। उन्होंने मात्र 23 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए।

शुभमन गिल अर्द्ध शतक बनाने से 1 रन से चूक गए।

पर भारत ने 7 विकेट की शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द सीरीज

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 4 विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव को मिला।

जबकि पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

कप्तान शिखर धवन ने विजेता ट्रॉफी ली और

अपने साथी खिलाड़ियों के साथ इसे शेयर कर पिक्चर खिंचवाई।

इस तरह से दक्षिण अफ्रीका का भारतीय दौरा संपन्न हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह भारतीय दौरा इस लिहाज से निराशाजनक रहा कि

वह T20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भी हार गया।
वैसे दक्षिण अफ्रीका और

भारत की टीमें अब ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप में

एक बार फिर लीग मैच में एक दूसरे के आमने सामने होगी।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...