पटना : यूट्यूबर मनीष कश्यप (Youtuber Manish Kashyap) के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी मिल गई है।
यूट्यूबर मनीष कश्यप करीब नौ महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं। पटना हाईकोर्ट से उनकी जमानत मिल गई है। बता दें कि मनीष कश्यप (Youtuber Manish Kashyap) को दो मामलों में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के दो मामलों में पहले से ही जमानत मिली हुई है। मनीष कश्यप के भाई ने जमानत मिलने की पुष्टि की। जमानत मिलने की खबर सामने आने के बाद बेतिया में मनीष कश्यप के परिवार और समर्थकों ने खुशी जताई और समर्थकों ने मिठाई बांटी।
एसके राजीव की रिपोर्ट

















