बेतिया कोर्ट में आज होगी मनीष कश्यप की पेशी, तीन महीने से चेन्नई जेल में है बंद

बिहारः तामिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप करीब तीन महीने से चेन्नई के मदुरई जेल में बंद है. मनीष को तमिलनाडु पुलिस 29 मार्च को अपने साथ लेकर गई थी. इस बीच आज बिहार के बेतिया कोर्ट ने यूट्यूबर मनीष कश्यप की पेशी होनी है.

एसबीआई के शाखा प्रबंधक से दुर्व्यवहार सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपः

मनीष कश्यप के ऊपर भारतीय स्टेट बैंक पारस पकड़ी के शाखा प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप है. इस मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 193/2021 में त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप नामजद अभियुक्त है. अब इसी मामले में न्यायालय ने पेशी का आदेश जारी किया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने यह आदेश दिए हैं.

18 मार्च को मनीष कश्यप ने किया था सरेंडरः

17 मार्च 2023 को मझौलिया पुलिस ने इस केस में न्यायालय से कुर्की जब्ती आदेश प्राप्त किया था. कुर्की करने के लिए पुलिस पहुंची भी थी. बीते 18 मार्च को मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाना में सरेंडर कर दिया था, क्‍योंकि तमिलनाडु के मामले में बिहार आर्थिक अपराध ईकाई की पुलिस जांच कर रही थी. बिहार आर्थिक अपराध ईकाई की पुलिस मनीष कश्यप को लेकर पटना चली गई. 20 मार्च 2023 को मनीष कश्यप के अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आवेदन देकर मझौलिया थाना कांड संख्या 193/2021 में रिमांड कराने का अनुरोध किया था.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...